फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   राहुल गांधी की रैली से चुनावी शंखनाद

राहुल गांधी की रैली से चुनावी शंखनाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी की रैली से चुनावी शंखनाद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुरादाबाद में रैली होगी। राहुल गांधी की रैली कांग्रेस के चुनावी माहौल में तड़का लगाएगी। रैली आयोजन एवं प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल के नेताओं को दिल्ली बुलवाकर उनकी नब्ज टटोली। बैठक में गुलाम नबी आजाद ने फरवरी माह में मुरादाबाद मंडल की मुरादाबाद शहर में राहुल गांधी की रैली आयोजित कराने का आश्वासन देने के साथ मंडल के नेताओं को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
भाजपा और सपा के स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस साइलेंट मोड पर संगठनात्मक रूप से वार्ड और बूथ स्तर पर खुद को खड़ा करने में जुटी हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर किसी तरह का उत्साह भी देखने को नहीं मिला है। वजह प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति है। कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर कद्दावर नेता नहीं होने से ऐन वक्त बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतारा जा सकता है। आम कार्यकर्ताओं के बीच यही चर्चा है। कार्यकर्ताओं की यही चर्चा हाईकमान तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया। मंडल के 12 नेता इसमें शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मंडल के नेताओं की नब्ज टटोली। मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी चयन और चुनावी माहौल को लेकर चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि गुलाम नबी आजाद और राजबब्बर ने फरवरी माह में मुरादाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली कराने का आश्वासन दिया। रैली की तैयारियां करने के निर्देश भी दिए। रैली पहले सप्ताह में जीआईसी के मैदान में संभावित हो सकती है। हालांकि रैली की तारीख को लेकर अभी तिथि तय नहीं है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल की रैली कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ चुनावी माहौल तैयार करेगी। इसके बाद ही प्रत्याशी की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed