फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   यातायात की अनदेखी से होतीं दुर्घटनाएं

यातायात की अनदेखी से होतीं दुर्घटनाएं

Fri, 02 Nov 2018 03:32 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
यातायात की अनदेखी से होतीं दुर्घटनाएं
मुरादाबाद। शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और तेजी से बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगाने के लिए गुरुवार दोपहर यातायात माह के पहले दिन पंचायत भवन में गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में सरकारी अमले के साथ ही व्यापारी, निर्यातक, किसान संगठन, अधिवक्ता और शिक्षकों ने शहर के लिए नासूर बनते जा रहे जाम से निपटने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अनिल राजकुमार ने कहा कि गोष्ठी में जो भी सुझाव आए हैं उन पर संबंधित विभाग काम करें। सुझावों पर अमल होने से ही गोष्ठी के आयोजन का मकसद सफल होगा। उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है। यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचें। कमिश्नर ने कहा कि यातायात व्यवस्था को ठीक करना सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। आईजी बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकतर मौतें सिर में चोट लगने से होती हैं। दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों को अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट पहनना चाहिए। छात्र-छात्राओं से कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि शहर को चार जोन में बांटा गया है। जल्द ही ऑटो का संचालन जोन के आधार पर होगा। फव्वारा चौक से हनुमान मूर्ति तिराहा तक ई रिक्शा का संचालन बंद करा दिया गया है। कार्यक्रम में एसएसपी जे रविन्दर गौड, एसपी सिटी अंकित मित्तल, एसपी देहात उदय शंकर सिंह, एएसपी अपर्णा गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पोल हटाने को 15 लाख दिए
मुरादाबाद। शहर में मुख्य मार्गों पर यातायात में बाधा उत्पंन करने वाले 47 विद्युत पोल को सड़क के किनारे या बीच में स्थापित कराए जाने के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। 2017 में 14 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे। ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग एवं एनएचआईए द्वारा संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात माह पर निकाली रैली
मुरादाबाद। यातायात सप्ताह के शुभारंभ पर गुरुवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। पंचायत भवन से रवाना हुई रैली को एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने हरी झंडी दिखाई। रैली लासा मार्ट चौक, पीलीकोठी चौराहा, डा. बी आर अंबेडकर पुलिस अकादमी तिराहा, सिविल डिफेंस चौक, सिविल लाइंस थाना, महिला थाना, अंबेडकर पार्क होते हुए कमिश्नर दफ्तर, जैन मंदिर होते हुए एकता द्वार से वापस पंचायत भवन में पहुंची।


मुंह चिढ़ाते रहे ट्रैफिक सिग्नल
मुरादाबाद। यातायात माह के पहले दिन भी शहर में लगे ट्रैफिक सिग्नल यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते रहे। लाकड़ी तिराहा, पीली कोठी चौराहा, पीएसी तिराहा समेत शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं। रेड लाइट पर रुकना तो दूर लेकिन कोई इनकी लाइट का रंग तक देखना जरूरी नहीं समझता। पुलिस ने कभी ट्रैफिक सिग्नलों से ट्रैफिक को संचालित करने की कोशिश नहीं की। अब कहा जा रहा है कि लाखों रुपये से लगी यह ट्रैफिक लाइटें बगैर इस्तेमाल के ही खराब हो गई हैं। गुरुवार को हुई गोष्ठी में डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि महानगर में पांच प्रमुख तिराहों पर लगी ट्रैफिक लाईटों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। फव्वारा चौक, पीएसी तिराहा पर स्थापित हाईटेक ट्रैफिक बूथ की मरम्मत कराने के कार्य के साथ ही लाकड़ी तिराहा व काशीपुर तिराहा को फिर से डिजाइन कराकर चौड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed