{"_id":"5b6216914f1c1b9e3e8b4a97","slug":"181533154961-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख वसूलने को लखनऊ के सहकारी बैंक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख वसूलने को लखनऊ के सहकारी बैंक को नोटिस
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद ने यूपी सहकारी बैंक की विधानसभा मार्ग लखनऊ शाखा को सात लाख रुपये की वसूली को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा है कि ईमेल हैक करके हड़पे गए 47 लाख रुपयों में से 40 लाख रुपये खाते में आ गए हैं लेकिन अवशेष सात लाख रुपये वापस नहीं किए गए हैं। इसी के साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय जांच शुरू हो गई है।
मुरादाबाद सहकारी बैंक के डिप्टी जीएम भाष्कर सिंह ने बताया कि ईमेल के जरिए भुगतान का प्रावधान नहीं है लेकिन सहकारी बैंक की लखनऊ शाखा ने मुंबई की शका बिहार महाराष्ट्र सहकारी बैंक को 47 लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए गए। हैकर ने इस राशि में से सात लाख रुपये तत्काल निकाल लिए थे। उस खाते में 40 लाख रुपये जमा थे। समय से आपत्ति दर्ज होने के कारण महाराष्ट्र के सहकारी बैंक ने इस खाते और रकम फ्रीज कर कर दिया था। दोनों बैंकों केबीच जांच केबाद यह 40 लाख रुपये मई में जिला सहकारी बैंक के खाते में वापस आ गए थे। शेष सात लाख के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा है कि डोमेन के जरिए भुगतान की व्यवस्था है लेकिन लखनऊ की सहकारी बैंक ने नियमों के विपरीत ईमेल के जरिए महाराष्ट्र के सहकारी बैंक को आंतरिक भुगतान कर दिया।
सहकारी बैंक के डिप्टी डीएम भाष्कर सिंह का कहना है कि इस प्रकरण की जांच लखनऊ की पुलिस टीम कर रही है। अब तक लखनऊ सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद के अधिकारियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। हैक करके रकम हड़पने वाले व्यक्ति को भी लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।