फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ठाकुरद्वारा में भारी विद्युत कटौती के विरोध में व्यापारी और नागरिक सड़कों पर उतरे, प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

ठाकुरद्वारा में भारी विद्युत कटौती के विरोध में व्यापारी और नागरिक सड़कों पर उतरे, प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में भारी विद्युत कटौती के विरोध में व्यापारी और नागरिक सड़कों पर उतरे, प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बुधवार को भारी मनमानी विद्युत कटौती और विद्युत अव्यवस्था से परेशान नागरिक और व्यापारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जुलूस निकालकर एसडीएम दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लिया। करीब एक सप्ताह से नगर की विद्युत आपूर्ति में भारी कटौती की जा रही है। शासन के नगर क्षेत्र में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश है। लेकिन स्थानीय स्तर पर की जा रही कटौती के चलते मुश्किल से 10 घंटे ही टुकड़ों में बिजली मिल पा रही है। विद्युत कटौती से परेशान नगर के नागरिक और व्यापारी भारी संख्या में बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया कि वह स्थानीय स्तर पर भारी विद्युत कटौती कर रहा है। जिससे लोगों का भीषण गर्मी में जीना बेहाल है। कहीं भी फाल्ट होने पर पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति को ठप कर दिया जाता है। घंटो आपूर्ति ठप रहती हैं। जर्जर लाइनों को ठीक करने के लिए विद्युत विभाग के पास नए तार, इंसुलेटर आदि सामान भी उपलब्ध नहीं है। बाद में नागरिकों और व्यापारियों ने जुलूस के रूप में एसडीएम दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल, हाजी मुख्तार सैफी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मयंक सिंघल, पंकज गुप्ता, विशाल अग्रवाल एडवोकेट, जिगीशु त्रिवेदी, शोभित अग्रवाल, मौ. नावेद, मोहित कुमार, इंदुकांत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed