{"_id":"5b0c64194f1c1baf6e8b51d3","slug":"181527538713-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस घंटे लेट पहुंची समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस घंटे लेट पहुंची समर स्पेशल ट्रेन
Updated Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लाख प्रयासों के बाद भी रेलवे गाड़ियों को समय से दौड़ाने में सफल नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला जारी है। रविवार को आने वाली समर स्पेशल गाड़ी अगले दिन सोमवार को मुरादाबाद पहुंची। इसके अलावा भी तमाम गाड़ियां लेट चल रही हैं। भीषण गर्मी में यात्रियों को ट्रेन का सफर दर्द दे रहा है।
रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने ट्रेनों के देरी से चलने पर खासी नाराजगी जताई थी। मुरादाबाद रेल मंडल समेत पांच मंडलों से कहा कि ट्रेनों के परिचालन में सुधार किया जाए। इसके बाद भी ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। सुबह आने वाली गाड़ियां रात को पहुंच रही है और रात को आने वाली गाड़ियां सुबह को आ पा रही है। जिस कारण यात्रियों को खासी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। बरौनी से आनंद विहार के बीच चलाई समर स्पेशल ट्रेन बीस घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची है। किशनगंज से चंडीगढ़ जाने वाली गरीब नवाज तीन घंटे 35 मिनट, जम्मूवती से राजेंद्र नगर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस सात घंटे सोलह मिनट, अलीगढ़ से देहरादून जाने लिंक एक्सप्रेस सात घंटे 19 मिनट और हावड़ा से हरिद्वार जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची।