फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   180 crore rupee cost development work announce today in moradabad by CM yogi adityanath

वर-वधू को आशीर्वाद, जिले को 180 करोड़ के विकास की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
180 crore rupee cost development work announce today in moradabad by CM yogi adityanath
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रम विभाग की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच कर न सिर्फ यहां वर-वधू को अपना आशीर्वाद देेंगे बल्कि इस मौके पर वह जिले में 180 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में की कान्हा गोशाला यहां बन चुकी है। इसके अलावा जिले के कई स्थानों पर करोड़ों की लागत से पेयजल परियोजना के कार्य हुए हैं। इसके साथ ही सहकारिता विभाग में जिले के अलग-अलग स्थानों पर पांच गोदामों का निर्माण कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री इन कार्यों समेत करीब दस कार्यों का लोकार्र्पण करेंगे। इसके अलावा नौवीं, 23 वीं और 24 वीं पीएसी वाहिनी के जवानों के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से बैरकों का निर्माण, लाकड़ी फाजलपुर और छज्जू नगला में सात करोड़ से अधिक की लागत से दो विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण समेत करीब 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसको लेकर विभागीय अधिकारी पूरे दिन जुटे रहे। इन सभी कार्यों के शिलापट आदि भी तैयार करा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed