फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 trains Moradabad division affected farmers movement, 350 passengers have canceled their tickets

Railway Update: किसान आंदोलन से मुरादाबाद मंडल की 18 ट्रेनें प्रभावित, 350 से ज्यादा यात्री रद्द करा चुके हैं

Tue, 23 Apr 2024 10:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 10:28 AM IST
सार

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का असर मुरादाबाद रेल मंडल पर भी पड़ा है। मंडल की 18 ट्रेनें पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। यह ट्रेनों को दूसरे रूटों से चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
18 trains Moradabad division affected farmers movement, 350 passengers have canceled their tickets
किसानों का रेल रोको आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन बाद भी अंबाला के शंभू स्टेशन पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसके कारण मंडल की 18 ट्रेनें फिर प्रभावित हो रही हैं। अमृतसर व जम्मू जाने वाली ये ट्रेनें 23 अप्रैल को अंबाला-चंडीगढ़ होकर चलाई जाएंगी। जबकि जननायक एक्सप्रेस को अंबाला स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके कारण मुरादाबाद मंडल से अब तक 350 यात्री टिकट रद्द करा चुके हैं। वहीं रोजाना दो हजार से ज्यादा लोगों की यात्रा प्रभावित हो रही है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (12237) बनारस-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंजडा-सनेहवाह होकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन


(12238) जम्मूतवी-बनारस बेगमपुरा एक्सप्रेस सनेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर चलेगी। (12053-54) अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। (13005) हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस, (13151) कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


(14673) जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, (12331) हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस, (18103) टाटा नगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, (12587) गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 23 अप्रैल को अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सनेहवाल होकर गुजरेंगी।


वापसी में (12332) जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस, (13006) अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस, (13152) जम्मूतवी-हावड़ा सियालदह एक्सप्रेस, (13308) फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस, (14674) अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, (22446) अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस, (12470) जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस 23 अप्रैल को सनेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed