फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 people including SP MLA accused of occupying plot, orders to register case

Moradabad: सपा विधायक नासिर कुरैशी समेत 18 पर प्लाॅट कब्जाने का आरोप, कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए

Sat, 20 Jul 2024 06:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 06:53 AM IST
सार

सपा विधायक नासिर कुरैशी समेत 18 लोगों पर प्लॉट कब्जाने का आरोप लगा है। कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गलशहीद क्षेत्र के असालतपुरा निवासी रईस ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों ने उससे मारपीट भी की थी। 

विज्ञापन
18 people including SP MLA accused of occupying plot, orders to register case
अदालत के आदेश पर दर्ज होगा केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक हाजी नासिर कुरैशी, उनके बेटे, बहू समेत 18 लोगों के खिलाफ अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सभी पर आरोप है कि उन्होंने एक प्लाॅट पर कब्जा करने की कोशिश की।

विज्ञापन


विरोध करने पर प्लाॅट स्वामी और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। गलशहीद क्षेत्र के असालतपुरा निवासी रईस ने एमपी एमएलए कोर्ट में दावा पेश करते हुए बताया कि घर के पास ही उसका एक प्लाॅट खाली पड़ा है।
विज्ञापन


27 मई 2024 को मोहल्ले के ही मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक हाजी नासिर कुरैशी, उनके बेटे हाजी आमिर कुरैशी, इरम पत्नी हाजी आमिर कुरैशी, अदनान, नोशीना, फराह, शमशाद, दिलशाद उर्फ कलुआ, इमरान मुशारिक, हस्नान, नोमान, मुमताज, शाहनूर, शुमना, रुबीना, जैस्मीन, गुल्लू समेत कुछ अज्ञात लोग प्लाॅट पर कब्जा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके पास हथियार भी थे। रईस के बेटे आमिर फैसल ने उन्हें रोकना का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आमिर फैसल अपनी जान बचाकर अपने घर की ओर भागा तो सभी उसके पीछे पीछे घर में आ गए।

आमिर फैसल को उसके भाई मोहम्मद फैजियार ने बचाने का प्रयास किया तो जीशान ने उस पर तबल से हमलाकर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच आरोपी धमकी देते हुए चले गए।

जो सीसीटीवी कैमरों में रिकाॅर्ड हो गई। पीड़ित ने गलशहीद थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वादी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता फसीउल्ला खां ने बताया कि इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एमपी सिंह की अदालत में की गई। अदालत ने गलशहीद प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी दिए हैं।


मेरे समधी शमशाद और रईस के बीच 40 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रईस और शमशाद के बीच विवाद हुआ था। शमशाद के साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने रईस पक्ष पर केस दर्ज कराया था। उसी विवाद की रंजिश में रईस ने अदालत में वाद दायर कराया है। मेरे और मेरे परिवार के लोगों का नाम गलत शामिल किया गया है। जिस दिन की घटना बताई गई है। उस दिन मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली में पोती का इलाज करा रहा था। जांच में सच सामने आ जाएगा। - नासिर कुरैशी, सपा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed