फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 people including nine farmers will be honored

Moradabad News: मुख्यमंत्री के हाथों मंडल के नौ किसान सहित 18 लोग सम्मानित होंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
18 people including nine farmers will be honored
मुरादाबाद।
विज्ञापन

किसान सम्मान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 दिसंबर को प्रदेश के 18 किसानों को सम्मानित करेंगे। इसमें मुरादाबाद मंडल के नौ किसान शामिल हैं। सबसे अधिक एक-एक लाख के पुरस्कार की राशि संभल के फईम और रामपुर जिले के दो किसान अमित वर्मा एवं रामलाल को मिलेगा।
जिला कृषि विभाग की सूची के अनुसार संभल जिले के पत्था निवासी फईम को मक्का उत्पादन में अधिक उपज के लिए एक लाख का पुरस्कार मिलेगा। पत्था के रहने वाले अनिश को दूसरा 75 हजार रुपये का पुरस्कार मक्का उत्पादन के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर जिले के तीन किसान टॉप पर
रामपुर जिले के पुरैनिया जदीद निवासी रामलाल और प्रेमवती पत्नी भीमसेन ने उर्द उत्पादन में सफलता हासिल की है। रामलाल को एक लाख और प्रेमवती को 75 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्राकृतिक खेती में अच्छा उत्पादन करने पर बिजनौर जिले के शरद कुमार सिंह 75 हजार रुपये से पुरस्कृत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद के दो किसान सम्मानित होंगे
मुख्यमंत्री मुरादाबाद जिले के खानपुर मुज्जफरपुर निवासी किसान सत्यवीर सिंह और गौरा शाहगढ़ निवासी महेंद्र सिंह को सात सात हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। दोनों किसानों ने धान उत्पादन में अच्छी उपज की है।
तीन लोगों को ट्रैक्टर की चाबी मिलेगी
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत मुरादाबाद जिले के स्योडारा बिलारी निवासी वीरेश कुमार, आगरा जिले के हरिविलास और हापुड़ जिले के शाकरपुर निवासी हरविंदर सिंह ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की जाएगी।
अन्य जिले के किसानों को मिलेगा पुरस्कार
अलीगढ़ जिले के प्रताप सिंह को अरहर उत्पादन करने में 50 हजार रुपये मिलेंगे। सहारनपुर जिले के रवींद्र कुमार को उर्द की बेहतर उपज करने में 50 हजार और इसी जिले की ममता चौहान को जैविक सब्जियों के उत्पादन में बेहतर उपज करने पर 50 हजार का पुरस्कार मिलेगा। हापुड़ जिले पंकज कुमार त्यागी को श्री अन्न उत्पादन के मामले में 75 हजार और ज्ञानेंद्र सिंह को 50 हजार से पुरस्कृत किया जाएगा। मेरठ जिले के किठौर निवासी ध्रुव सिंह को संरक्षित खेती करने के मामले में एक लाख का पुरस्कार मिलेगा।


गन्ने के उत्पादन के लिए छह किसान भी होंगे सम्मानित
गन्ना उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में रेंज के छह किसान सम्मानित होंगे। इनमें बिजनौर जिले के धामपुर इब्राहिमपुर लाल निवासी दोदराज सिंह, मिलक मुकीमपुर निवासी यशवंत सिंह, झिलमिला निवासी कृष्णपाल सिंह, दीतनपुर निवास गोविंद सिंह, निथलपुर निवासी वीरेंद्र सिंह और जलालपुर छोईया निवासी ग्यासराम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed