फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 daughters ready to break the backs of criminals

Moradabad News: अपराधियों की कमर तोड़ने को तैयार 18 बेटियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
18 daughters ready to break the backs of criminals
मुरादाबाद। पासिंग आउट परेड के बाद 18 महिला पुलिस अफसर अपराधियों की कमर तोड़ने को तैयार हैं। ट्रेनिंग के दाैरान इन महिला अफसरों को कानून व्यवस्था कायम रखने के तौर-तरीके सिखाने के साथ ही दंगाइयों और आतंकवादियों से निपटने का भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। नई अफसरों का कहना है कि अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। अब मैदान में उतरकर पीड़ितों को इन्साफ दिलाने का समय आ गया है।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी से पासआउट हुए 74 डीएसपी में 18 महिलाएं हैं। लखनऊ निवासी ऋषिका सिंह को बिजनौर में तैनाती मिली है। उन्होंने कहा कि बचपन में ही पुलिस अफसर बनने की ठानी थी। किसी महिला या युवती के साथ कोई अपराध होता था तो बहुत गुस्सा आता था। अब ऐसे अपराधियों को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ की ही रहने वाली अमीषा ने बताया कि उनके पिता विनोद कुमार डीआईजी हैं। उन्होंने पिता को देखकर ही पुलिस में आने का फैसला किया था। पिता से बहुत कुछ सीखा है और अपराध व अपराधियों के बारे में भी काफी जानकारी है। उनका कहना है कि वह जहां भी तैनात रहेंगी, वहां ऐसा माहाैल बनाएंगी, जिससे अपराध करने से पहले कोई भी अपराधी साै बार सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी एसपी बनीं गरिमा पंत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाना रहेगा, जिससे उन्हें भटकना न पड़े। आकांक्षा पांडेय ने बताया कि उन्हें पुलिस अकादमी में बहुत कुछ सीखने को मिला है। अब वक्त आ गया है कि फील्ड में उतरकर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। इशिका ने कहा कि उन्हें ट्रेनिंग में दंगाइयों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। बच्चों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों से सख्ती से निपटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed