फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 crores will brighten the city streets

Moradabad News: 18 करोड़ से चमकेंगी शहर की गलियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
18 crores will brighten the city streets
मुरादाबाद। शहर की गलियों की जर्जर सड़क व क्षतिग्रस्त नालियों की जल्द ही मरम्मत होगी। इस कार्य पर नगर निगम 18 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें शहर के अंदरूनी इलाकों की 251 सड़कों व नालियों के निर्माण एवं सुधार के कार्य कराए जाएंगे। इस कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसी सप्ताह से काम शुरू जाएगा और तीन माह में पूरा होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग ने शहर के भीतरी इलाकों की सड़क व नालियों का सर्वे कराया था। इस सर्वे में क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क व नालियों को चिह्नित किया गया। इसके बाद निगम की ओर से इन सड़कों व नालियों के निर्माण एवं सुधार कार्य के लिए टेंडर निकाला। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसी सप्ताह से इन चिह्नित स्थानों पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से होने वाले इस कार्य में सड़कें इंटरलॉकिंग, सीसी, आरसीसी रूप में बनाई जाएंगी। साथ ही कई स्थानों पर नालों पर रैंप व साइड पटरी भी तैयार कराई जाएगी। इसके अलावा कई स्थानों पर पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed