फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आचार संहिता से पहले 28 शिक्षकों को मिली तैनाती

आचार संहिता से पहले 28 शिक्षकों को मिली तैनाती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता से पहले 28 शिक्षकों को मिली तैनाती
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय तबादले में मुरादाबाद आने वाले 28 शिक्षकों को आचार संहिता लागू होने से पहले ही आनन फानन में शुक्रवार को तैनाती मिल गई। मनमाफिक स्कूल आवंटित नहीं होने से शिक्षक करीब सात महीने से अवकाश पर चल रहे थे। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को नजदीकी स्कूल आवंटन कर तैनाती दे दी है।
जून 2018 में 305 सहायक अध्यापक अंतर्जनपदीय तबादला होकर मुरादाबाद जिले में पहुंचे थे। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में काउंसलिंग कर अंतर्जनपदीय शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन किया गया। अगस्त पहले सप्ताह में वरिष्ठता क्रम में स्कूल आवंटित किए गए। इनमें 28 शिक्षकों ने स्कूलों में तैनाती नहीं ली। शिक्षकों का कहना था कि स्कूल काफी दूर आवंटित हुए हैं। शिक्षा विभाग के दबाव के बाद भी शिक्षक अवकाश पर चले गए। शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी से गुहार लगाई और नजदीकी स्कूल आवंटन की मांग की। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की समस्या का निरस्तारण करने के आदेश दे दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने 19 फरवरी को शिक्षकों से प्रत्यावेदन मांगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी शिक्षकों की उनके प्रत्यावेदन के आधार पर नई तैनाती दे दी है। शिक्षकों की तैनाती विभाग में चर्चाओं में है। अंतर्जनपदीय तबादले में दूर दराज के स्कूलों में पूर्व में तैनाती लेने वाले शिक्षकों का कहना है कि विभागीय दोहरी नीति से शिक्षकों में आक्रोश है। सात महीनों से अवकाश पर रहने वाले शिक्षकों को आचार संहिता लागू होने से पहले दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed