{"_id":"5c2140e3bdec2257114a8ecb","slug":"171545683171-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप ने दी राहत, रात में फिर ठिठुरा जनमानस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप ने दी राहत, रात में फिर ठिठुरा जनमानस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लगातार दो दिन से हो रही ठिठुरन से सोमवार को दिन में राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर से लोग ठिठुरने लगे। शीत लहर चलने से जनमानस की कंपकंपी बंधी रही। हालांकि तेज धूप से प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की गई। फिर भी हवा अभी स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।
पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से लोगों को ठिठुरन हो रही थी। रविवार शाम से ही ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों में छिप गए। हालांकि सोमवार सुबह के समय ज्यादा कोहरा नहीं रहा। सुबह नौ बजे से ही धूप में तपिश हो गई थी। दिन में मौसम साफ रहने से लोग धूप सेंकते रहे। घरों के बाहर व पार्कों में बुजुर्ग लोगों की भीड़ रही। शाम होते-होते परिस्थिति बदल गईं। एक बार फिर शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप ने वातावरण में नमी को कम कर दिया। सुबह के समय आर्र्दता 87 फीसदी थी, जो शाम को 49 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक में प्रदूषण का स्तर 158 दर्ज किया गया, जो रविवार को 370 था।