{"_id":"5b0dbedb4f1c1ba76e8b53ff","slug":"171527627483-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसी मेधा, यशिका ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसी मेधा, यशिका ने किया नाम रोशन
Updated Wed, 30 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सीबीएसई 10वीं का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में मुरादाबाद जिले में जमकर मेधा बरसी है। रिजल्ट आते ही छात्र एवं छात्राएं खुशी से झूम उठीं। मुरादाबाद जिले का परीक्षाफल 83.75 फीसदी रहा है। सीबीएसई से जारी मेधावी विद्यार्थियों की सूची में सेट मैरी की यशिका रस्तोगी ने जिले में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं।
सीबीएसई के देहरादून रीजनल आफिसर रणवीर सिंह के मुताबिक मुरादाबाद जिले से 3898 छात्र एवं छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकरण कराया था। 3870 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और इनमें 3241 छात्र एवं छात्राएं पास हो गई। जिले का औसतन परीक्षाफल 83.75 फीसदी रहा है। सीबीएसई की सूची के मुताबिक यशिका रस्तोगी ने 500 में से 496 नंबर हासिल किए हैं। इंटर के बाद हाईस्कूल में भी 95 फीसदी अंकों से अधिक अंकों से परीक्षा पास करने वालों में सेंट मैरी के ही मेधावी छात्र एवं छात्राओं ने जगह बनाई है।