फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खुले गेट से गुजर गई शताब्दी एक्सप्रेस

खुले गेट से गुजर गई शताब्दी एक्सप्रेस

Thu, 12 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खुले गेट से गुजर गई शताब्दी एक्सप्रेस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

देहरादून के पास बुधवार दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन खुले गेट से गुजर गई। गनीमत रही कि उस वक्त कोई वाहन फाटक पर नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में रेल अफसरों ने जांच कराने की बात की है।
खुले फाटक से ट्रेनों के गुजरने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को फिर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन हादसा ग्रस्त होने से बाल बाल बच गई। दोपहर डेढ़ बजे शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से देहरादून जा रही थी। ट्रेन डोलावाला फाटक से गुजर गई। चालक ने देखा कि फाटक खुला हुआ था। उसने इस मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। फाटक खुले होने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मालगाड़ी के इंजन फेल होने से थम गए ट्रेनों के पहिये
मुरादाबाद। बुधवार दोपहर धमौरा के पास एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिसकी वजह से तीन एक्सप्रेस ट्रेनें और तीन मालगाड़ियाें को जहां तहां रुकवा दिया गया। दूसरा इंजन मंगवाने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद रोकी गईं हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस, कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस और दानापुर से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ी का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 घंटे बाद आई अमृतसर मेल, समर स्पेशल भी लेट
मुरादाबाद। ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया है। चौबीस घंटे से भी ज्यादा देरी से ट्रेनें पहुंच रही हैं। अमृतसर मेल बुधवार को 26 घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर मेल के इंतजार में तमाम यात्री को दूसरी ट्रेनों में सवार होकर चले गए। डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस सोलह घंटे, लोहित एक्सप्रेस साढ़े बाइस घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस 18 घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस चार घंटे, गरीब नवाज एक्सप्रेस तेरह घंटे, जलियावालाबाग पांच घंटे बीस मिनट, डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल 18 घंटे, जन साधारण एक्सप्रेस नौ घंटे, हरिद्वार से इलाहाबाद जाने वाली हरिद्वार पांच घंटे और अवध असम एक्सप्रेस बारह घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed