{"_id":"5ac29b344f1c1bba618b5129","slug":"171522703156-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों को आउट सोर्सिंग पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों को आउट सोर्सिंग पर
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा को दिया आउट सोर्सिंग का नाम, कर्मियों के भव्ष्यि का काम तमाम
- संविदाकर्मियों को तीन साल पहले कर दिया था आउट सोर्सिंग में शामिल
- निकायों में काम करने वाले हजारों संविदाकर्मियों का भविष्य नए नियम से अटका
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
नगर निगम में तीन साल पहले संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने शासन ने आउट सोर्सिंग की श्रेणी में डाल दिया था। इसकेसाथ ही उनके स्थाई होने की उम्मीद खत्म हो गई है। अब कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री से दोबारा से संविदा में शामिल करने की मांग की है।
नगर निगम में करीब आठ सौ कर्मचारी आउट सोर्सिंग पर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों के संगठनों ने जिले के प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। कर्मचारी नेता ओमीसिंह केनेतृत्व में सोंपे ज्ञापन में कहा कि तीन साल पहले शासन ने संविदा पर काम करने वालों को आउट सोर्सिंग में शामिल कर दिया था। उस समय उनको नई भर्ती की तरह लाभ देकर स्थाई करने का भरोसा दिया गया था। अब पता चला कि उनके स्थाई होने का रास्ता ही बंद हो गया है।
प्रभारी मंत्री ने इस मामले को शहर विधायक रितेश गुप्ता को सौंप दिया है। अब शहर विधायक कर्मचारियों की शिकायत और ज्ञापन लेकर नगर विकास मंत्री को भेजेंगे। नगर विकास मंत्री के स्तर से इन कर्मचारियों को संविदा में शामिल कर स्थाई करने की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
...