{"_id":"593862434f1c1b1e2d8b45be","slug":"171496867395-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलफ्रैक्चर से राजधानी सहित पांच ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलफ्रैक्चर से राजधानी सहित पांच ट्रेनें प्रभावित
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
रेल फ्रैक्चर से राजधानी सहित पांच ट्रेनें प्रभावित
- शाहजहांपुर लखनऊ के बीच पहेलिया में पटरी चटकी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
लखनऊ-शाहजहांपुर के बीच पहेलिया में बुधवार सुबह रेल फ्रैक्चर हो गया। करीब घंटेभर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। मरम्मत के बाद ट्रेनोें को धीमी गति से निकाला गया। इस दौरान राजधानी सहित पांच ट्रेनें बीच में खड़ी रही।
लखनऊ-शाहजहांपुर के बीच पहेलिया में बुधवार सुबह 7.45 बजे पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैक मैन की नजर पड़ी तो उसने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जानकारी होने पर ट्रेनें का संचालन बंद कर दिया गया। घंटेभर बाद ट्रैक की मरम्मत कर 8.45 बजे ट्रेनोें का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान राजधानी, इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस, छपरा आनंद विहार स्पेशल, अवध आसाम एक्सप्रेस, मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस प्रभावित रही।
दलपतपुर में जननायक का इंजन फेल
अमृतसर से दरभंगा जा रही जननायक एक्सप्रेस इंजन का बुधवार सुबह सात बजे दलपतपुर में फेल हो गया। ट्रेन घंटेभर दलपतपुर में खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को दरभंगा के लिए रवाना किया गया।