फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   17.78 lakh paracitamol tablets taken by moradabadians

मुरादाबादियों ने साठ दिन में खाई पैरासिटामोल की 17.78 लाख गोलियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
17.78 lakh paracitamol tablets taken by moradabadians
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिले में बुखार की दवा पैरासिटामोल की 17.78 लाख टैबलेट खप गईं। अप्रैल-मई के संक्रमण के साठ दिनों में ये टैबलेट सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी, ओपीडी, कोविड अस्पतालों और होम आइसोलशन में भर्ती मरीजों को दी गई। पैरासिटामोल के अलावा आइवरमैक्टिन, विटामिन सी और डी के टैबलेट की खूब खपत हुई।
विज्ञापन

इस वर्ष मार्च के तीसरे हफ्ते में कोेरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी थी। अप्रैल आते-आते संक्रमण का फैलाव तेजी से होने लगा था। अकेले अप्रैल के महीने में 16 हजार से अधिक संक्रमित मरीज मिले, जबकि मार्च 2020 से मार्च 2021 तक संक्रमित मरीजों की साढ़े बारह हजार थी। वहीं मई में भी संक्रमण में तेजी बरकरार रही। पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती ही गई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि संक्रमण के दौरान पैरासिटामोल टैबलेट की सबसे अधिक खपत हुई। पैरासिटामोल की 17.78 लाख टैबलेट बांट दी गईं। ये टैबलेट सरकारी अस्पतालों की ओपीडी, इमरजेंसी, कोविड अस्पतालों, होम आइसोलेशन के मरीजों और आरआर टीम के सर्वे में लोगों को बांटी गईं। इसके अलावा आइवरमैक्टिन की 8.60 लाख, विटामिन सी की 7.89 लाख और विटामिन डी की 2.68 लाख टैबलेट भी मरीजों में खप गईं। फिलहाल जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर सौ के करीब पहुंच गई।
विज्ञापन

- अप्रैल और मई में 26 हजार से अधिक पॉजिटिव केस मिले थे। इन मरीजों को कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रखा गया था। विभाग की ओर से मरीजों को दवाओं को किट मुहैया कराई गई थी। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी से भी दवाइयों का वितरण किया गया था। आरआर टीम ने दवा पहुंचाई है। सबसे अधिक बुखार की दवा का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा आइवरमैक्टिन और विटमिन की दवा की अधिक खपत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
मंडलीय स्टोर से किस दवा का कितना वितरण
- पैरासिटामोल : 13.35 लाख
- आइवरमैक्टिन : 6.42 लाख
- विटामिन सी : 5.63 लाख
- विटामिन डी : 2.23 लाख
सीएमओ स्टोर से किस दवा का कितना वितरण
- पैरासिटामोल : 4.43 लाख
- आइवरमैक्टिन : 2.18 लाख
- विटामिन सी : 2.26 लाख
- विटामिन डी : 45 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed