{"_id":"697680b51c0b3a4ff60241d5","slug":"165-trees-standing-on-the-cemetery-land-were-cut-down-surreptitiously-kanth-news-c-277-1-smbd1007-112145-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कब्रिस्तान की भूमि में खड़े 165 पेड़ चोरी से काट डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कब्रिस्तान की भूमि में खड़े 165 पेड़ चोरी से काट डाले
विज्ञापन
कांठ। कब्रिस्तान की भूमि में यूकेलिप्टस के खड़े 165 पेड़ों को चोरी से कटवाने के मामले में हल्का लेखपाल ने छजलैट थाने में एक नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
तहसील कांठ के राजस्व रिकार्ड के मुताबिक विकास खंड छजलैट क्षेत्र की ग्राम पंचायत मथाना में गाटा संख्या 70 रकबा 0.348 श्रेणी-6 कब्रिस्तान में दर्ज है। जिसमें यूकेलिप्टस के 165 पेड़ खड़े थे। शनिवार को किसी ने एसडीएम कांठ संत दास पंवार को सूचना दी कि कब्रिस्तान में खड़े इन पेड़ों को काटा जा रहा है। सूचना पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल अभिषेक चौहान के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेजा। जांच में सूचना सही पाई गई। छजलैट पुलिस को दी तहरीर में लेखपाल का आरोप है कि पेड़ों को गांव के ही करीम ने निकटवर्ती कस्बा उमरी कलां के लोगों के द्वारा कटवाया है। 50 पेड़ मौके पर कटे पड़े थे, बाकी के 115 पेड़ों की लकड़ी को ले जाया जा चुका था। टीम को देख कर आरोपी ट्रैक्टर लेकर भाग गया। लेखपाल की तहरीर के आधार पर छजलैट पुलिस ने नामजद आरोपी करीम को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश और विवेचना शुरू कर दी है।