फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवा तय करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

युवा तय करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
युवा तय करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में मतदाताओं के भाग्य का फैसला युवा वोटरों के हाथ में होगा। कुल मतदाताओं में सर्वाधिक वोटर युवा हैं। चुनावी महासंग्राम में राजनीतिक दल एवं नेता जोड़तोड़ में जुटे हैं। युवाओं के लिए रोजगार सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन रहा है। ऐसे में वोट मांगने वाले प्रत्याशियों को युवाओं का विरोध झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में छह विधानसभाएं हैं। जबकि लोकसभा में पांच विधानसभा के मतदाता सांसद के निर्वाचन के लिए मताधिकार करेंगे। राजनीतिक दलों के अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय चुनाव तैयारियों में जुटा है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक मुरादाबाद जिले में 2260117 मतदाता हैं। सर्वाधिक 660952 मतदाताओं की उम्र 20 से 29 साल है। इनकी संख्या कुल मतदाताओं की तुलना में 17.22 फीसदी है। 30 से 39 साल की उम्र के भी 577680 मतदाता हैं। किसी भी निर्वाचन में युवा मतदाताओं का सबसे बड़ा रोल होता है। युवा ही प्रत्याशी के हारजीत का फैसला करते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस को छोड़कर कोई भी राजनीतिक दल अभी तक मुरादाबाद से प्रत्याशी नहीं उतार पाए हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर सभी दलों का चुनावी वार शुरू हो गया है। अधिकतर मतदाताओं के लिए रोजगार ही सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है। आर्थिक तंगी एवं कर्ज लेकर जैसे जैसे पढ़ाई पूरी करने वाले युवा रोजगार नहीं मिलने से हताश हैं। युवाओं का कहना है कि सरकार किसी की भी बने, एजेंडे में रोजगार पहले होना चाहिए। ऐसे में राजनीतिक दलों को वोट मांगते वक्त युवाओं का विरोध झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले में वोटरों की संख्या
------------------------------
18-19 साल 39024
20-29 साल 660952
30-39 साल 577680
40-49 साल 429399
50-59 साल 295677
60-69 साल 163095
70-79 साल 67180
80 से अधिक साल 27110
--------------------------------------------
2260117
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed