{"_id":"5c8abd52bdec22143b6f0363","slug":"161552596306-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाएं खत्म, बच्चों ने उड़ाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाएं खत्म, बच्चों ने उड़ाया गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अधिकतर निजी स्कूलों में कक्षा छह से लेकर 8वीं तक की परीक्षाएं गुरुवार को खत्म हो गई। परीक्षा के आखिरी दिन बच्चों ने जमकर होली खेली। परीक्षा छूटते ही अधिकतर बच्चे गुलाल उड़ाते नजर आए।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के साथ सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं। सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में परीक्षाएं अभी शुरू नहीं हुई हैं। मार्च 27 तक परीक्षाएं कराने के आदेश हैं, लेकिन अधिकतर निजी स्कूलों में 8वीं तक की परीक्षाएं गुरुवार को खत्म हो गई। आखिरी परीक्षा होने के कारण अधिकतर बच्चे घर से गुलाल लेकर गए थे। परीक्षा छूटते ही बच्चों ने जमकर गुलाल उड़ाया और होली खेली। बच्चों ने बताया कि स्कूलों में छुट्टियां पड़ गई हैं और 29 मार्च को स्कूल खुलेगा और परीक्षाफल वितरण किया जाएगा।
बोर्ड की 151323 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का गुरुवार को भी मूल्यांकन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि 477768 उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष 151323 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर 119 डीएचई और 989 परीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर बाहरी लोगों के प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। निरीक्षकों की ओर से मूल्यांकन का आनलाइन अनुश्रवण किया जा रहा है।