{"_id":"5c3e48debdec22739521664f","slug":"161547585758-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंचा मुरादाबाद का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंचा मुरादाबाद का तापमान
Wed, 16 Jan 2019 02:25 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनवरी माह में दिन बीतने के साथ-साथ तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी यही स्थिति रही। दिन में भले ही हल्के बादल आए, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में हल्का कोहरा और कहीं-कहीं बादल छाने की उम्मीद है।
सोमवार को दिन भर धूप खिलने के साथ हवा चली थी। वातावरण में कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई थी। इससे रात में बदलाव हुआ। ठंड बढ़ने से न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई थी, जो सूरज निकलने के साथ दूर हो गई। हालांकि दोपहर में हल्के बादल भी छाए।
इससे कुछ देर के लिए सर्दी महसूस हुई। शाम को भी धुंध रही, लेकिन इससे तापमान में गिरावट नहीं आई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में नमी रही, जिसकी वजह से शाम की आर्द्रता 68 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट आएगी। चार दिन हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 21 जनवरी को बादल भी हो सकते हैं। वहीं, मंगलवार को वायु प्रदूषण भी स्थिर रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक 223 दर्ज किया गया। यह स्थिति गुणवत्ता के हिसाब से खराब है।