{"_id":"5c1c0262bdec2256ad22ca11","slug":"161545339490-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से लड़खड़ाया ट्रेनों को समय, ठिठुर रहे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से लड़खड़ाया ट्रेनों को समय, ठिठुर रहे मुसाफिर
Fri, 21 Dec 2018 02:28 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे से ट्रेनों का समय गड़बड़ा गया है। जिस कारण ट्रेनें घंटों विलंब से आ रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण मुसाफिर रेलवे स्टेशनों पर ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। पैसेंजर ट्रेन को देरी से चल रही थी अब एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे की वजह से गुरुवार को जनता, जननायक, सियालदह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा राज्यरानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। लखनऊ मेल दो घंटे, काशी विश्वनाथ समेत अन्य गाड़ियां भी लेट आईं। रेलवे स्टेशन पर तमाम यात्री भटकते नजर आए। कोहरे और शीतलहर की वजह से दो दर्जन गाड़ियां पहले ही 15 फरवरी तक के लिए निरस्त की जा चुकी हैं। जो ट्रेनें चल रही हैं वह भी घंटों देरी से आ रही हैं। ऐसे में यात्री रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में ठिठुर रहे हैं। ऐसे में टिकट विंडो पर औसतन टिकटों की बिक्री में कमी आई है। इसके अलावा रिजर्वेशन रद्द कराने वालों की भी लाइन लगने लगी है।