फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शौचालय निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शौचालय निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Sep 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
शौचालय निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिलारी। एक ओर जहां ब्लॉक के अधिकारी बिलारी ब्लॉक के समस्त राजस्व ग्रामों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए अधिकाधिक शौचालयों के निर्माण कराने में लगे हैं। वहीं इसी ब्लॉक के मिठनपुर महेश गांव में शौचालय निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। बुधवार की दोपहर मिठनपुर महेश गांव से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ग्रामीण महिलाएं और पुरुष बिलारी ब्लॉक कार्यालय आए। बीडीओ और एडीओ पंचायत के ब्लॉक कार्यालय में मौजूद न मिलने पर ग्रामीणों ने पंचायत सचिव से मिलकर नाराजगी जताई। बाद में ब्लॉक सभागार के सामने खड़े होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों ने बीडीओ को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर शौचालय निर्माण में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए। ग्रामीणों का आरोप था कि मानक के अनुसार शौचालयों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है तथा जिन लाभार्थियों ने अपने पास से धनराशि खर्च करके शौचालय बना लिए हैं उन्हें भुगतान धनराशि के चैक पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में कुंवरपाल, सरनाम, अरविंद, जसवंत, जगजीवनराम, संजीव, सत्यव्रत, प्रमोद, ज्ञानवती, हीराकली, रामरती, प्रवेश देवी, संतोष देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed