फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 24 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चित्रगुप्त इंटर कालेज में जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग की प्रतियोगिता के संयोजक चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नक्षत्रपाल सिंह और बालिका वर्ग की संयोजक लक्ष्मी नारायण इंटर कालेज की प्रधानाचार्य विमलेश कुमारी रही। प्रबंधक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
अंडर 14 में बालक (ऐडजस्टेविल) वर्ग में अंबिका प्रसाद इंटर कालेज के आयुष कुमार प्रथम, अंबिका प्रसाद इंटर कालेज के सौरभ द्वितीय और पारकर इंटर कालेज के मो अरसीयान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालक (हाईपर) में एसडीएमआईसी के सचिन सैनी प्रथम, पारकर इंटर कालेज के कुनाल सैनी द्वितीय और एसडीएमआईसी के वैभव रघुवंशी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 19 बालक (हाईपर) में चित्रगुप्त इंटर कालेज के पारस शर्मा, एमआईसी के सुमित सैनी और खुश रस्तोगी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 (इनलाईनर) में चित्रगुप्त इंटर कालेज के नितिन कुमार प्रथम, एमआईसी के प्रेम द्वितीय और चित्रगुप्त इंटर कालेज के रितिक सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 17 बालक (एडेजस्टेविल) में चित्रगुप्त इंटर कालेज के योगेश शर्मा ने पहला, भानु सक्सेना ने द्वितीय और आकांक्षा इंटर कालेज के राहुल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक में पारकार इंटर कालेज के गौरव शर्मा पहले, एसडीएमआईसी के अभिषेक सिंह दूसरे और अंबिका प्रसाद इंटर कालेज के करन तीसरे और चित्रगुप्त इंटर कालेज के विधु शर्मा चौथे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालक इनलाईनर में आर्यन कुमार, प्रवन शर्मा, आयुष श्रीवास्तव विजेता रहे। अंडर 19 बालक में शिवांग रस्तोगी, अनमोल राघव, भनश कुमार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में हाइपर 500 मीटर दौड़ में भूमिका शर्मा प्रथम, खुशी वर्मा द्वितीय, इशिका तृतीय स्थान पर रही। इनलाइन 500 मीटर दौड़ में कृष्णा प्रजापति प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। हाइपर 100 मीटर दौड़ में गुलरोज जहरा पहले, जैनब दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 हाइपर 500 मीटर दौड़ में स्नेहा शर्मा प्रथम, मोनिका प्रजापति द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। इनलाइन 500 मीटर में हरप्रीत कौर, निशा प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही। अंडर 19 में हाइपर रेस 500 मीटर में काजल पांडेय प्रथम, इनलाइन 500 मीटर में खतिजा प्रथम और काजल कश्यप दूसरे स्थान पर रही।

शिक्षक राजपाल सिंह, राकेश वर्मा, जसवंत कुमार सिंह, भोजराज सिंह, निशित दास, दिनेश सिंह, अनिल कुमार, पंकज कुमार शर्मा, जितेंद्र सिंह, राजीव पाठक, लक्ष्मी नारायण, मंजू, माला भटनागर, सरिता कुमारी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। लियाकत अली एवं आरती चौधरी निर्णायक रही। मिशन मैथोडिस्ट इंटर कालेज की पूनम रिचर्ड और प्रताप सिंह इंटर कालेज की संगीता सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed