{"_id":"5b58da2c4f1c1bc6508b6eaf","slug":"161532549676-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक नाबालिग लड़की को बहला फुसलकर कर ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक नाबालिग लड़की को बहला फुसलकर कर ले गया
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर । थाना क्षेत्र के एक ग्राम से जादू-टोना के इलाज के बहाने नाबिलिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक बृद्ध ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मेरे लड़के की बीवी की काफी दिनों से तबियत खराब चल रही थी परिजनों ने उसका बहुत इलाज किया लेकिन आराम नहीं मिला । मैंने अपने मुहल्ले वालों से यह बात कहीं तो उन्होंने मुझे बताया की गांव में ही एक बाबा तांत्रिक आते हैं उनके इलाज से आराम मिल जाएगा । इस पर मैंने तांत्रिक फकीरा बाबा पुत्र लड्डन निवासी वार्ड एक केमरी, जिला रामपुर को घर ले गया और अपनी पुत्रबहु का इलाज करा । उसके इलाज से उसको कुछ आराम मिला । तांत्रिक ने मुझसे कहा की आपनी छोटी बेटी पर जादू-टोने का असर हैै मैं उसका इलाज कर उसको ठीक कर दूंगा । 23 जुलाई सोमवार को मेरे परिजन खेत पर धान की रोपाई कर रहे थे । मैं दोपहर की रोटी लेकर जंगल को चला गया । इसके बाद तांत्रिक फकीरा बाबू व अख्तर अली पुत्र हाजी नजीर मेरे घर आए और मेरी नाबालिग बेटी को इलाज के बहाने बहला फुसलकर ले गए । हम परिजन खेत से आए तो मेरी बेटी घर पर नहीं थी । हमनें उसकी तालाश की लेकिन पता नहीं चला । गांव के ही दो लोगों ने बताया की आपकी बेटी को तांत्रिक फकीरा व अख्तर अली ले गए हैं । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन