फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सुरक्षा उपाय होते तो बचाई जा सकती थी जान

सुरक्षा उपाय होते तो बचाई जा सकती थी जान

Wed, 23 May 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा उपाय होते तो बचाई जा सकती थी जान
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के वार्ड 44 के बसंत विहार महादेवपुरी में सीवर के मेनहोल में मजदूर की मौत लापरवाही का नतीजा है। मजदूर थोड़े जागरूक होते और सुरक्षा के उपाय किए जाते तो हादसा नहीं होता। तेज गर्मी के चलते सीवर लाइन का ढक्कन खुलते ही हवा के कम दबाव के चलते मजदूर रिजवान उसमें गिर गया और आक्सीजन की कमी से दम घुटने के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वार्ड 44 में सीवर की मुख्य लाइन बिछाने का काम हो चुका है। अब स्ट्रीट लाइन जोड़कर कनेक्शन किए जा रहे हैं। मंगलवार शाम बसंतविहार क्षेत्र में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। सोनू सिंह के घर के पास स्ट्रीट लाइन जोड़ने के लिए जैसे ही मजदूरों ने सीवर के मेनहोल का ढक्कन खोला तो हवा के कम दबाव के चलते मजदूर रिजवान सीवर लाइन में गिर गया। 25 फीट गहरे होल में गिरने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रिजवान को निकालने के लिए पड़ोसी युवक 28 वर्षीय पिंकू रस्सी के सहारे सीवर में उतरा तो वह भी बेहोश हो गया। उसके बाद ठेकेदार विजेंद्र को सूचना दी गई। वह मौके पर पहुंचा और मजदूर राजू के साथ मुंह पर कपड़ा बांधकर सीवर में उतरा। करीब सवा घंटे बाद रस्सी से बांधकर पिंकू और रिजवान को बाहर निकाला गया। इन दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से रिजवान को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस हादसे में रिजवान की मौत हो गई। पिंकू का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार सीवर की लाइन करीब एक साल से बंद पड़ी है। गर्मी के चलते उसमें कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मजदूरों को जानकारी नहीं थी। उनके ढक्कन खोलते ही कम दबाव के चलते मजदूर नीचे गिर गया। मजदूरों को सुरक्षा की जानकारी होती तो मेन होल का ढक्कन दूर रहकर लोहे की रॉड के सहारे खोला जाता है। उसको खोलकर कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है। उसके बाद ही नीचे उतरते हैं। नियमानुसार मौके पर रस्सी, मास्क, लंबी सीढ़ी और आक्सीजन सिलेंडर होना चाहिए। वहां कुछ भी नहीं था। यह एलएनटी का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगे आपात नंबर-
आसपास के लोगों ने घटना के बाद 100 और 101 नंबर को लगातार लगाया। सवा सात बजे सौ नंबर पांच बार मिलाने पर रिसीव नहीं किया और 101 नंबर लगातार बिजी जाता रहा। उसके बाद मजदूर पिंकू का पिता महावीर सिंह पुलिस चौकी पहुंचा। उसके बाद पुलिस, यूपी 100 और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे।


सीवर लाइन डाली जा चुकी थी, अब एलएनटी कनेक्शन करा रही थी। एलएनटी से मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले का एक युवक शराब के नशे में मेनहोन का ढक्कन खुलते ही हवा के कम दबाव से उसमें गिर गया। उसे बचाने के लिए मजदूर रिजवान एक साथी सहित नीचे उतरा। इस हादसे में रिजवान की मौत हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है। दो जेई को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
- एक्सईएन महेंद्र सिंह, पीओ सीवर लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed