फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कानपुर के नाम रही पॉवरलिफ्टिंग की चैंपियनशिप

कानपुर के नाम रही पॉवरलिफ्टिंग की चैंपियनशिप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के नाम रही पॉवरलिफ्टिंग की चैंपियनशिप
मुरादाबाद। केजीके कालेज में चल रही तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के रविवार को हुए समापन में ओवर ऑल चैंपियनशिप कानपुर के नाम रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी सरदार अजीत सिंह, जीआईसी बरेली के खेल प्रभारी मोहम्मद नईम रहे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ हुआ। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पॉवर लिफ्टिंग में दिए गए योगदान के लिए सरदार अजीत सिंह को सम्मानित किया। तीन दिनों तक चली चैंपियनशिप में प्रत्येक जिले के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम चैंपियनशिप की घोषणा की गई। अन इक्विप पुरुष वर्ग में 102 अंक के साथ कानपुर पहले, 86 अंक के साथ लखनऊ दूसरे और हापुड़ तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में भी 52 अंकों के साथ कानपुर प्रथम, 48 अंकों के साथ लखनऊ द्वितीय और 35 अंकों के साथ हापुड़ तीसरे स्थान पर रहा। इक्विप वर्ग में पुरुष वर्ग में कानपुर के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 112 अंक, हापुड़ 108 अंक और लखनऊ के 95 अंक रहे। लखनऊ की भावना बिष्ट को स्ट्रांग वूमेन ऑफ उत्तर प्रदेश और मनीष गुप्ता को स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब मिला। व्यक्तिगत तौर पर प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान के विजेताओं के आधार पर प्रदेश की टीम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता छह से दस अगस्त तक पालमपुर हिमाचल प्रदेश में होगी। इसमें 16 पुरुष और 14 लड़कियां प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान राकेश तिवारी, राजधर मिश्रा, राजेश दीक्षित आदि मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed