{"_id":"5d19272f8ebc3e3cbb3e8512","slug":"156192949713-moradabad-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कदम पर थे सरकार फिर भी अनुसनी रही पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कदम पर थे सरकार फिर भी अनुसनी रही पुकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सरकार और फरियादियों में महज चंद कदमों का फासला था। सर्किट हाउस की चारदीवारी के उस तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे तो इस तरफ उन्हें अपनी फरियाद सुनाने की आस लेकर पहुंचे लोग। लेकिन बीच में हाकिमों की दीवार थी। लिहाजा सरकार के कानों तक जनता की पुकार नहीं पहुंच सकी। पुलिस वाले फरियादियों को इधर से उधर धकियाते रहे। घंटों की मशक्कत के बाद तमाम फरियादी मायूस होकर घर लौट गए। किसी अधिकारी ने भी इनकी फरियाद सुनने की कोशिश नहीं की।
मझोला के मोहल्ला मंडीगेट निवासी शकुंतला देवी सात माह से गायब बेटी आंचल (25) व नाती मनीष (5) को बरामद करने की मांग लेकर पहुंची थीं। कानूनगोयान निवासी विजेंद्र सिंह रस्तोगी की गुहार थी कि उनके भाई को अगवा कर हत्या करने के आरोपी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने सीएम को संबोधित शिकायती पत्र में व्यापारी विसंगतियों और विषमताओं को दूर कराने की मांग की हैं । पत्र में लाइसेंस नवीनीकरण, बिजली मीटर समस्या, कांठ बाइपास रोड निर्माण सहित अन्य समस्याओं को उठाया गया है। लाइन पार मानपुर नारायणपुर में एआर जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक भगवत शरण मोहल्ले की टूटी सड़क का मुद्दा लेकर पहुंचे थे। रामगंगा तटबंध निर्माण संघर्ष समिति भी तटबंध का मामला लेकर सर्किट हाउस पहुंची थी। शिवसेना के कार्यकर्ता भी अपनी मांगें लेकर मिलने पहुंचे लेकिन सर्किट हाउस से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं को निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों के शोषण का मुद्दा उठाना था।
पति की प्रताड़ना से नहीं बचा रही पुलिस
मुरादाबाद। शाहजहांपुर निवासी मंगलेश वर्मा ने बताया कि छह वर्ष पहले उसकी शादी मुरादाबाद के युवक ने से हुई थी। उसने खुद को रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बताया था। लेकिन वह वास्तव में बेरोजगार निकला। वह खुद काम करके घर चलाती है। लेकिन पति सहयोग के बजाए मारपीट करता है। पुलिस से शिकायत की तो मुकदमा समझाने के बजाए मुकदमा लिखाने को कहती है।
विज्ञापन
बैनामा निरस्त करने की मांग
मुरादाबाद। थाना नौगवां सादात के गांव देहरी खुर्रम निवासी वीरबल ने बताया कि वर्ष 2003 में भात देने के लिए उसने व जगदीश ने एक लाख 80 हजार रुपये साहूकार से कर्ज लिया था। एक वर्ष के लिए अलग-अलग इकरारनामा किया था। एक वर्ष में ब्याज सहित रकम वापस कर दी, लेकिन साहूकार ने पांच वर्ष बाद उसी इकरारनामे के आधार पर खेतों का फर्जी बैनामा करा लिया है।
मुद्रा ऋण न देने का आरोप
मुरादाबाद। गांव काफियादाबाद निवासी हरी सिंह ने बताया कि उसने स्वरोजगार के लिए ऋण लेने के लिए यूपी ग्रामीण बैंक इस्लामनगर चौराहा में आवेदन किया था। इसके संबंधित सभी कागजात भी जमा किए थे, लेकिन बैंक ने बिना किसी कारण को आवेदन को निरस्त कर दिया। हरी सिंह के अनुसार कागजी तैयारी में करीब 50 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।
साहब मुझे मारते हैं ताऊ के बेटे
मुरादाबाद। गुन्नौर के रसूलपुर निवासी चंद्रपाल बस स्टैंड से पैदल ही सर्किट हाउस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को ही वह मुरादाबाद पहुंच गए थे। कहा कि पट्टे की जमीन पर ताऊ के बेटे रामनाथ काशी ने कब्जा कर लिया है। जमीन मांगने पर वह मारपीट करता है। पत्नी का भी सिर फाड़ दिया था। उससे जान का खतरा है।