फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पॉवर लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पॉवर लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
पॉवर लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुरादाबाद। केजीके कालेज में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दम दिखाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में 47 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ की वंदना को पहला, कानपुर की माही वर्मा को दूसरा स्थान मिला। 52 किग्रा में लखनऊ की आस्था सिंह प्रथम, हापुर की काजल तोमर द्वितीय, 57 किग्रा में कानपुर की खुशी यादव को पहला, 63 किग्रा में लखनऊ की भावना बिष्ट प्रथम, कानपुर की अनीता द्वितीय और मुरादाबाद की रिंकी सैनी तृतीय रहीं। 72 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ की वैष्णवी सिंह को प्रथम, मुरादाबाद की सोनी सिंह को द्वितीय, कानपुर की अनिका तिवारी को तृतीय स्थान मिला। 84 किग्रा भार वर्ग में कानपुर की नेहा गुप्ता ने पहला, मुरादाबाद की सलोनी को दूसरा, 84 से अधिक भार वर्ग में मुरादाबाद की कामिनी को पहला, कानपुर की कौशिकी अवस्थी को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

बालक वर्ग 59 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ के मनीष गुप्ता को प्रथम, हापुर के विशांत वैद को द्वितीय, कानपुर के गौरव जायसवाल को तीसरा स्थान मिला। 66 किग्रा भार वर्ग में हापुड़ के राजेंद्र कुमार प्रथम, अलीगढ़ के भानु प्रताप सिंह द्वितीय, हापुड़ के जतिन तृतीय रहे। 74 किग्रा भार वर्ग में हापुड़ के रजत जैन पहले, बुलंदशहर के दीपक कुमार दूसरे, कानपुर के इब्राहिम तीसरे स्थान पर रहे। 83 किग्रा भार वर्ग में कानपुर के अभय घोषाल को पहला, लखनऊ के मोहित चतुर्वेदी को दूसरा और बुलंदशहर के अमित कुमार को तीसरा स्थान मिला। 93 किग्रा भार वर्ग में गाजियाबाद के सुशांत सिंह प्रथम, बुलंदशहर के प्रदेश कुमार दूसरे, हापुड़ के अनंत मलिक तीसरे, 150 किग्रा भार वर्ग में गाजियाबाद के हरी नारायण दुबे को पहला, हापुड़ के कपिल देव तोतिया को दूसरा और बरेली के अनुज कुमार सक्सेना को तीसरा स्थान मिला। प्रदेश सचिव राहुल शुक्ला ने बताया कि महिलाओं में लखनऊ और पुरुष वर्ग में कानुपर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। वहां पर नियमित अभ्यास की वजह पदकों की संख्या ज्यादा है। अन्य स्थान के खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान उपाध्यक्ष राजधर मिश्रा, राजेश दीक्षित, राकेश तिवारी, शिवेंद्र सिंह, अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के मनीष ने बनाया रिकॉर्ड
बरेली के राजकीय इंटर कालेज के कक्षा 12 के छात्र मनीष कुमार ने 557.5 किलो वजन उठाकर गोल्ड पर कब्जा किया और स्वायट व डेडलिफ्ट में स्टेट रिकॉर्ड बनाया। मनीष ने स्वायट में 212.5 किग्रा, ब्रैंच प्रैस में 120 किलो और डेडलिफ्ट में 225 किलो वजन उठाया। इस तरह से कुल वजन 557 किग्रा रहा। प्रदेश सचिव राहुल शुक्ला ने मनीष को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed