{"_id":"5d17ca7f8ebc3e3cf6223ce9","slug":"15618402343-moradabad-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वाधिक नामांकन करने वाले स्कूल होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाधिक नामांकन करने वाले स्कूल होंगे पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान को लेकर जिला शिक्षा परियोजना समिति की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अभियान की समीक्षा करने के साथ कहा कि कक्षा पांच एवं कक्षा आठ के सभी उत्तीर्ण बच्चों का नामांकन अगली कक्षा में कराएंगे। बीएसए इसकी कार्ययोजना तैयार करेंगे और कक्षा आठ में उत्तीर्ण छात्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करायी जाएगी।
डीएम ने कहा कि छह से 14 साल की उम्र के आउट आफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। नामांकन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानाध्यापक अपने स्कूल प्रबंध समिति और स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर स्कूल चलो अभियान चलाएंगे। जिलाधिकारी ने बीएसए से कहा कि प्रत्येक ब्लाक में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। प्रत्येक माह खंड शिक्षा अधिकारियों और नोडल अधिकारियोें के साथ समीक्षा बैठक की जाए। प्रत्येक माह ट्रांजिशन की प्रगति रिपोर्ट डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक 15 दिन में संकुल प्रभारियों और नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कराई जाए। बैठक में सीडीओ मृदुल चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप द्विवेदी, बीएसए योगेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।