फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आधी अधूरी गौशाला में जुटे अफसर

आधी अधूरी गौशाला में जुटे अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
आधी अधूरी गौशाला में जुटे अफसर
मुरादाबाद। सूबे के ज्यादातर जिलों में गौशाला ‘कान्हा उपवन’ में गायों की देखभाल करने का काम शुरू हो चुका है। लेकिन गागर मैनाठेर में ढाई करोड़ की लागत से निर्माणाधीन गौशाला में गौवंशीय पशुओं को आश्रय नहीं मिल सका है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे में गौशाला का निरीक्षण होने की सुगबुगाहट के साथ ही प्रशासन, नगर निगम और पशुधन विभाग के अफसरों ने कान्हा उपवन की दौड़ लगाई। यहां यूरिनल प्लांट, बायो गैस प्लांट, वाटर हारवेस्टिंग प्लांट, मिल्क बॉर, चिल्ड्रन पार्क समेत कई सुविधाओं का निर्माण होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में गौशालायें हैं। सभी नगर निगमों को स्मार्ट गौशाला बनाने के आदेश के बाद मुरादाबाद में ढाई करोड़ की लागत से निर्माण शुरू किए गए। अक्तूबर 2018 में जमीन आवंटन से लेकर प्रोजेक्ट बन चुका था। लेकिन निर्माण शुरू होने में ही देर की गई। 27 जनवरी से शुरू हुए निर्माण की डेड लाइन मई के अंतिम सप्ताह की तय की गई है। यहां 350 गाय और उनके 150 बच्चों को रखने की व्यवस्था होगी। मौजूदा समय में प्री इंजीनियर बिल्डिंग टिनशेड लगने का काम पूरा किया गया है।
विज्ञापन


इन सुविधाओं का होना है निर्माण :
- गायों को चारा देने से लेकर गोबर, मूत्र संग्रह तक के लिए फिल्ट्रेशन प्लांट लगेगा।
- गायों के नहाने के लिए तालाब होगा, साथ ही स्प्रिंगलर भी लगाए गए हैं।
- गोबर से बिजली बनाने के लिए प्लांट लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed