{"_id":"5d17c8848ebc3e3cb5446af4","slug":"15618397272-moradabad-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज शहर में, बदले भारी वाहनों के रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज शहर में, बदले भारी वाहनों के रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज शहर में भ्रमण का कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने भारी वाहनों, बसों का रूट डायवर्जन कर दिया है। रविवार सुबह छह बजे से शाम साढे़ छह बजे तक शहर में बसों समेत भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि रूट डायवर्जन में तय किया गया है कि बिजनौर/कांठ की तरफ से आने वाले भारी वाहन शेरूआ धर्मपुर चौराहे से अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास होते हुए एनएच-24 पर पहुंचेंगे। वहां से लाकड़ी तिराहा, मिनी बाईपास, कोहिनूर तिराहा, हनूमान मूर्ति तिराहा होते हुए बरेली, रामपुर की तरफ जाएंगे। बरेली, रामपुर की तरफ से बिजनौर जाने वाले भारी वाहन हनुमान मूर्ति तिराहा, कोहिनूर तिराहा, लाकड़ी बाईपास, अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास के रास्ते शेरूआ धर्मपुर होते हुए जाएंगे। दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए रामपुर की ओर आवागमन करने वाले भारी वाहन पीतल नगरी बस अड्डे से हनुमान मूर्ति तिराहा, कोहिनूर तिराहा, लाकड़ी बाईपास होते हुए भेजे जाएंगे। दिल्ली रोड पर अमरोहा की ओर से आने वाली बसें लाकड़ी तिराहा तक आएंगे और यहीं से वापस जाएंगी।