फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रशासन सतर्क, अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं

प्रशासन सतर्क, अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन सतर्क, अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को मंडलीय समीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को मंडलायुक्त और आईजी समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अमले ने सर्किट हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के विकास कार्यों एवं जिला अस्पताल, गौशाला और एसटीपी के स्थलीय निरीक्षण की संभावना को लेकर विभाग सतर्क हैं। गर्मी में एसी दफ्तरों से बाहर नहीं निकलने वाले अफसर शाम तक दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार सुबह पौने दस बजे ही सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। सर्किट हाउस में मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंडलायुक्त यशवंत राव, पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने सर्किट हाउस स्थित हैलीपैड, सभागार और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। दोनों ही अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी अमित पाठक, एडीएम राजेंद्र सिंह सेंगर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मूंढ़ापांडे एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री एयरपोर्ट अतिथिगृह में रामपुर जिले की समीक्षा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के मुरादाबाद में विकास कार्यों एवं जिला अस्पताल, मैनाठेर स्थित गौशाला और रामगंगा के पास एसटीपी के औचक निरीक्षण की संभावना भी है। इसको लेकर विभागों में खलबली मची है। आनन फानन में सफाई व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। रविवार अवकाश होने के बाद भी सर्किट हाउस के नजदीक स्कूलों में सफाई व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं। औचक निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क है। शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में कई इलाकों का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। देर शाम तक अफसर सड़कों पर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed