{"_id":"5d15295e8ebc3e3cc84a6fa5","slug":"156166791416-moradabad-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसाफिरों की दुश्वारियां बढ़ा रहा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसाफिरों की दुश्वारियां बढ़ा रहा रेलवे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद गाजियाबाद सेक्शन में शुक्रवार को ट्रैक, पुल और रेलवे स्टेशनों पर मरम्मत कार्य चलेगा। जिसकी वजह से डबल डेकर समेत दस ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि शनिवार को अंबाला सेक्शन में भी कार्य चलेगा। इसकी वजह से भी ट्रेनें रद्द रहेंगी।
मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बाबूगढ़ कुचेसर रोड स्टेशनों के बीच मानवीकृत लेवल क्रासिंग संख्या 64/सी सीमित ऊंचाई वाले सबवे एवं काफूरपुर महेशरा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 44 के अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक कार्य चलेगा। शुक्रवार को लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर (अप व डाउन), दिल्ली काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (अप व डाउन), दिल्ली रामनगर लिंक एक्सप्रेस (अप व डाउन) और दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर (अप व डाउन) रद्द रहेंगीं। नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गजरौला मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन एक घंटा देरी से चलेगी। अवध असम एक्सप्रेस डाउन 100 मिनट रास्ते में रोक कर चलाई जाएगी। शनिवार अंबाला मंडल में अंबाला लुधियाना सेक्शन में भी मरम्मत कार्य चलेगा। जिस वजह से अमृतसर जय नगर शहीद एक्सप्रेस, जयनगर अमृतसर शहीद अप एक्सप्रेस रद्द रहेगी।