{"_id":"5d0befc58ebc3e6701737e50","slug":"15610633503-moradabad-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यातकों ने अफसरों को बताईं ट्रेड की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्यातकों ने अफसरों को बताईं ट्रेड की समस्याएं
विज्ञापन
मुरादाबाद। यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी (यस) की बैठक में गुरुवार को निर्यातकाें ने ट्रेड की समस्याओं को अधिकारियों के सामने उठाया। निर्यातकों ने कहा कि ट्रेड को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि उसकी अड़चनों को दूर किया जाए। निर्यातकों ने कहा कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो दुनिया में मुरादाबाद का नाम पीतलनगरी के नाम से रोशन करने वाला हस्तशिल्प उद्योग अपने वजूद को बचाने में नाकाम होगा।
दिल्ली रोड पर राही होटल में गुरुवार रात आयोजित बैठक में निर्यातकों ने कहा कि फायर एनओसी, जीएसटी रिफंड से लेकर ट्रैफिक तक निर्यातकों को हर रोज कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लाकड़ी फाजलपुर की सड़कें खराब हैं, जिन पर कंटेनर को लाने ले जाने में बड़ी दिक्कत होती है। कॉमन ईटीपी प्लांट, लोकोशेड व सोनकपुर फ्लाईओवर का मुद्दा भी बैठक में उठा। बैठक में मौजूद नगर आयुक्त संजय चौहान से निर्यातकों ने कहा कि लाकड़ी फाजलपुर इलाके में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। निर्यातकों ने हाउस टैक्स कम करने की मांग भी नगर आयुक्त के सामने रखी। शहर विधायक रितेश गुप्ता को भी निर्यातकाें ने समस्याओं से रूबरू कराया और सरकार के सामने समस्याओं को रखकर उनका निराकरण कराने की मांग की। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा, ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन व निदेशक सुधीर त्यागी, यस के नेशनल चेयरमैन नीरज खन्ना, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद उर रहमान, सचिव अवधेश अग्रवाल, सतपाल, रोहित ढल, मनीष अग्रवाल, उदित सरन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सौरभ जैन, सुचित सरन, रजत सिंघल, रवि कपूर, संजय गुप्ता, विविध गुलाटी, अमित आदि मौजूद रहे।