फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टूटी पटरी से गुजरी कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन

टूटी पटरी से गुजरी कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजरी कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के मेवा नवादा के पास गुुरुवार दोपहर कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन संचालन बंद कराने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई।
विज्ञापन

न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच चलने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस (12407) गुरुवार दोपहर बारह बजकर दस मिनट पर मेवा नवादा से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन को तेज झटका लगा। गनीमत रही कि ट्रेन के पहिये पटरी से नहीं उतरे। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। गार्ड ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। रेल अफसरों ने तुरंत रेल संचालन बंद करवा दिया। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूआई टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। दोपहर ढाई बजे ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान रामनगर हरिद्वार एक्सप्रेस, अलीगढ़-देहरादून लिंक एक्सप्रेस और दो मालगाड़ियां बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed