फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बूंदाबांदी के बाद उमस ने किया बेहाल

बूंदाबांदी के बाद उमस ने किया बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बाद उमस ने किया बेहाल
मुरादाबाद। पिछले एक सप्ताह से परेशान कर रही चटख धूप के बाद बुधवार सुबह को बादल, आंधी और बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ समय के लिए राहत मिल गई, लेकिन बाद में उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है। दिनभर चटख धूप खिली रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

कई दिनों से दिन के साथ रात को बढ़ा हुआ तापमान बेचैन कर रहा था। धूप की तपिश के साथ चिपचिपी गर्मी से हालत खराब हो रही थी। मंगलवार रात मौसम में बदलाव आया। आसमान में घने बादल छा गए। बुधवार सुबह तेज हवाएं चलने लगीं। सुबह करीब छह बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए तेज बारिश की उम्मीद थी, लेकिन हवा की वजह से यह शीघ्र ही दूर हो गई। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 60 प्रतिशत थी, जो शाम को 49 प्रतिशत दर्ज की गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि अब मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed