फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3100 शिक्षकों के वेतन पर लग सकती है रोक

3100 शिक्षकों के वेतन पर लग सकती है रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
3100 शिक्षकों के वेतन पर लग सकती है रोक
मुरादाबाद। नई पेंशन स्कीम का फार्म नहीं भरने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह पर जुलाई से रोक लग सकती है। सरकार ने कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में कई जिलों में बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के वेतन रोकने की चेतावनी भी जारी कर दी है। मुरादाबाद जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 3100 शिक्षक और कर्मचारी इससे प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) का सबसे अधिक विरोध बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक कर रहे हैं। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली मंच बनाया है। पुरानी पेंशन के समर्थन में स्कूलों एवं कार्यालयों में कार्य बहिष्कार और तालाबंदी आंदोलन तक कर चुके हैं। सरकार न्यू पेंशन स्कीम को लेकर लगातार दबाव बना रही है। दो माह पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर नगर संसाधन केंद्र में शिक्षकों के न्यू पेंशन स्कीम फार्म भरवाने के लिए ब्लाकवार शिविर लगाया। इसमें अधिकतर शिक्षकों और कर्मियों ने फार्म भरने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों और कार्यालयों में 4850 शिक्षक और कर्मी तैनात हैं। इनमें 1200 कर्मी पुरानी पेंशन स्कीम में शामिल हैं। जबकि न्यू पेंशन स्कीम में मात्र 550 शिक्षकों और कर्मियों ने फार्म भरे हैं। 3100 कर्मचारियों के न्यू पेंशन स्कीम के फार्म भरे जाने हैं। न्यू पेंशन स्कीम के फार्म भरवाने के लिए सरकार कर्मियों का वेतन रोकने जैसा कदम उठाकर दबाव बनाने जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कई जिलों में कर्मियों एवं शिक्षकों का जुलाई से वेतन रोकने के आदेश भी हो गए हैं। इससे कर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 3100 कर्मियों और शिक्षकों का न्यू पेंशन स्कीम फार्म भरा जाना है। पहले भी सरकार ने वेतन रोकने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी कर्मी और शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर अड़े हैं। - हेमंत कुमार आर्या, वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed