फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ...जारी है भीषण गर्मी का कहर

...जारी है भीषण गर्मी का कहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
...जारी है भीषण गर्मी का कहर
मुरादाबाद। पिछले एक सप्ताह से जारी गर्मी का कहर अभी बरकरार है। आगामी कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। सुबह से शाम तक और रात में भी सुकून नहीं मिल रहा है। धूप की तपिश के साथ गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। हालांकि बुधवार को बादल और बूंदाबांदी की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके बाद फिर गर्मी में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

जून के महीने में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दोपहर के समय सूरज की किरणें आग बरसाती नजर आती हैं, जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक लोग सड़कों पर कम निकलते नजर आते हैं। बाजारों में भी चहल पहल कम हो गई है। मुख्य मार्गों पर दो मिनट जाम में रुकने से राहगीर पसीने से तरबतर हो रहे हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर बढ़ गया है। कूलर और एसी में चिपचिपाहट होने लगी है। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मंगलवार को भी पश्चिमी हवाओं ने बेहाल किया। गर्म हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलीं। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि न्यूनतम बढ़ोतरी है। बुधवार को हल्के बादल होंगे। मैदानी क्षेत्रों कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। कुछ घंटे की राहत हो सकती है। उसके बाद उमस और गर्मी बढ़ जाएगी। आंधी आने की संभावना बनी हुई है। गुरुवार से मौसम साफ रहेगा। फिर तापमान और गर्मी बढ़ेगी। पिछले कई दिनों से जारी तेज धूप और गर्मी के कहर से सब्जी की फसलों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों को सिंचाई के नाम पर ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सब्जी की खेती में किसानों को तीन-चार दिन के अंतराल पर शाम को सूर्यास्त के बाद सिंचाई करने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed