फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अलीगढ़ की घटना पर रोष व्यक्त किया

अलीगढ़ की घटना पर रोष व्यक्त किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ की घटना पर रोष व्यक्त किया
मुरादाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कटघर में हुई बैठक में अलीगढ़ में बच्ची के साथ हुए अत्याचार पर रोष व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष भवनीश सिंह सेंगर ने कहा कि हम लोग ऐसे समाज में रहते है, जहां इस तरह की घृणित मानसिकता के लोग रहते है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिये समाज को जागृति करने का काम करें। ऐसी अमानवीय घटनाओं के लिए कानून में संशोधन कर फांसी की सजा का प्रावधान किया जाए तथा सख्त से सख्त सजा मिले । बैठक में रंजीत सिंह, हरपाल सिंह, प्रदीप सिंह, अंकित सिंह, नवनीत चौहान, रजत ठाकुर, सचिन कुमार, ईशांत सिंह, शशांक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रीत विहार में हुई बैठक में अलीगढ़ की अमानवीय घटना पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणों में घटना को लेकर क्रोध पनप रहा है। सरकार को ऐसी घटनाओं के आरोपियों के लिए संविधान में कड़े कानून का प्रावधान करना चाहिए। बैठक में अक्षित पाठक, दीनदयाल उपाध्याय, अंकित शर्मा, कुलदीप शर्मा, नितिन शर्मा, समीर शर्मा, पीयूष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन


श्रम कर पार्क की सफाई में जुटे स्वयंसेवी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बौद्ध जन कल्याण समिति के सदस्य चौथे दिन भी गौतम बुद्ध पार्क के सफाई अभियान में जुटे है। वर्षो से सफाई न होने के कारण जंगली घास आदि का पार्क में कब्जा हो गया था। प्रशासन व नगर निगम इस का ओर कोई ध्यान नहीं था। पार्क की हालत सुधारने को समिति सदस्य व समाजसेवी स्वयं आगे आ गए है। सभी पार्क की हालत को सुधार के लिये संकल्पित है। इस मौके पर रमेश आर्य, नेपाल सिंह, जीराज सिंह, कौशल द्विवेदी, शिवशंकर सिंह, वीर सिंह, आरके सिंह, राजेंद्र चौधरी, हरस्वरूप सिंह, विजय सिंह, हर्षित कुमार, सत्यम, अमन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed