{"_id":"5cfc177dbdec22073a5fed72","slug":"156002495011637-moradabad-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 637 ने छोड़ी बैंक पीओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 637 ने छोड़ी बैंक पीओ की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एसबीआई बैंक पीओ की एमआईटी में हुई आनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में पहले दिन 637 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सघन तलाशी के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
एसबीआई बैंक पीओ की प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को एमआईटी में हुई। परीक्षा चार पालियों में हुई। प्रत्येक पाली में 500-500 अभ्यर्थियों के परीक्षा देनी थी। लेकिन शनिवार को चारों पालियों में 2000 में से 637 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थी परीक्षा सुबह होने से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे। सघन तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। मोबाइल, इलेक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। सीसीटीवी की नजर से अभ्यर्थियों पर नजर रखी गई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपंन हुई। पहली पाली सुबह नौ से दस बजे से दूसरी पाली सुबह साढ़े ग्यारह से साढ़े बारह तक, तीसरी पाली दोपहर दो से तीन बजे व चौथी पाली शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक संपंन हुई। रविवार को दूसरे दिन भी एसबीआई की प्रारंभिक परीक्षा होगी। दूसरे दिन दो पालियों में एक हजार अभ्यर्थी शामिल रहेंगे। एसबीआई के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।