फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टीबी मरीज खोजने साढ़े तीन लाख लोगों की स्क्रीनिंग

टीबी मरीज खोजने साढ़े तीन लाख लोगों की स्क्रीनिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
टीबी मरीज खोजने साढ़े तीन लाख लोगों की स्क्रीनिंग
मुरादाबाद। 10 जून से जिले में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। 22 जून तक चलने वाले अभियान में घर-घर जाकर साढ़े तीन लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में संदिग्ध लोगों की बलगम जांच के लिए 20 डीएमसी बनाए गए हैं। रोगी चिह्नित होते ही दो दिन के भीतर उनका इलाज शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनीता अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभियान के लिए जिले में 175 टीम बनाई गई हैं। एक टीम में तीन कर्मी होंगे। एक टीम एक दिन में 50 घर कवर करेगी और प्रत्येक घर में स्क्रीनिंग के लिए पांच मिनट का समय देगी। अभियान की कमान 35 सुपरवाइजरों को सौंपी गई है। जिला क्षय अधिकारी डा. दिनेश प्रेमी अभियान का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ ने कहा कि घनी आबादी, जेल, किशोर गृह, नारी निकेतन, मलिन बस्तियां, ईंट भट्ठा क्षेत्र में अभियान फोकस रहेगा। जिले में 14 क्षय रोग ट्रीटमेंट यूनिट हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने कहा कि टीबी माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु से होने वाला रोग है। एक मरीज 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति को खांसते और छींकते वक्त मुंह पर रुमाल रखना चाहिए। जिला समन्वयक डा. मो जावेद ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक क्षय रोगी भारत में हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक हर चार मिनट में दो रोगी अपनी जान गवाते हैं। समय से इलाज होने पर जान बचाई जा सकती हैं। इस दौरान मनोज कुमार, रघुवीर सिंह, अनुज शर्मा, नरेश राना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी के मुख्य लक्षण
- दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बलगम के साथ खून आना, दोपहर बाद बुखार आना, वजन कम होना, भूख कम लगना, शरीर में कही भी गांठ होना, रात में सोते समय पसीना आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed