फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मगरिब की नमाज के बाद चांद नजर आते ही खिले रोजेदारों के चेहरे

मगरिब की नमाज के बाद चांद नजर आते ही खिले रोजेदारों के चेहरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
मगरिब की नमाज के बाद चांद नजर आते ही खिले रोजेदारों के चेहरे
मुरादाबाद। ईद का चांद दिखते ही रोजेदार खुशी से झूम उठे। उन्होंने बड़ों को सलाम करके ईद की मुबारकबाद पेश की। बुधवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर की तमाम मस्जिदों को सजाया गया है। ईद के चांद की शहादत मिलने के बाद शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने ईद का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम शहर में चांद देखने के लिए रोजा इफ्तार के बाद लोग छतों पर चढ़ गए। चांद दिखा तो मोबाइल पर मैसेज भेजकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर और देहात से चांद दिखाई देने की तस्दीक होने लगी। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने बताया कि आम लोगों ने चांद देखा है। शहर के लोगों से अपील की है कि वह अमन और अकीदत के साथ ईद का त्योहार मनाएं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छाया बधाईयों का संदेश
ईद की खुशियों को लेकर मुरादाबाद से विदेशों तक में बधाईयों का संदेश सोशल मीडिया पर छाया रहा। ईद का ऐलान जैसे ही किया गया बधाई और खुशियों को पैगाम की लाइन लग गई। मुसलमानों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद वाले दिन नये कपड़े पहनेंगे। खुशबू लगाकर ईदगाह जाएंगे। वहां सुबह में पहले नमाज अदा करके अल्लाह की नेमतों का शुक्रअदा करेंगे। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया नई मियां मस्जिद पर 8 बजे, लाल मस्जिद पर 8:45 बजे होगी नमाज
शहर की मस्जिदों में ईद उल फि तर की नमाज के वक्त का ऐलान
मुरादाबाद। ईद उल फितर पर ईद की नमाज की टाइमिंग जारी कर दी गई है। मस्जिद फलाहैदारौन डेहरिया और ऊंची वाली मस्जिद पर 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, करीब 24 मस्जिदों की समयसारणी जारी हो चुकी है। मोहम्मद तनजीम ने बताया कि मस्जिद फलाहैदारौन डेहरिया मेें 6:45 बजे, मदरसा शाही मंडी चौक 7:45 बजे, मस्जिद एक रातवाली ईदगाह 7:45 बजे, मस्जिद रोशन वाली बाजार मुफ्ती 7:45 बजे, लाल मस्जिद 8:45 बजे, जामिया नई मियां मस्जिद 8 बजे, मस्जिद अकबरी अकबर कंपाउंड बंगलागांव 8:15 बजे, किले वाली मस्जिद जीआईसी चौक 8:05 बजे, मस्जिद मौल सिरी किसरौल 8:05 बजे और मस्जिद पठानों वाली दीवाना बाजार 8:05 बजे नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed