{"_id":"5cf6d4eebdec2207203ae50a","slug":"155968023319-moradabad-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरिब की नमाज के बाद चांद नजर आते ही खिले रोजेदारों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरिब की नमाज के बाद चांद नजर आते ही खिले रोजेदारों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ईद का चांद दिखते ही रोजेदार खुशी से झूम उठे। उन्होंने बड़ों को सलाम करके ईद की मुबारकबाद पेश की। बुधवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर की तमाम मस्जिदों को सजाया गया है। ईद के चांद की शहादत मिलने के बाद शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने ईद का ऐलान कर दिया।
मंगलवार की शाम शहर में चांद देखने के लिए रोजा इफ्तार के बाद लोग छतों पर चढ़ गए। चांद दिखा तो मोबाइल पर मैसेज भेजकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर और देहात से चांद दिखाई देने की तस्दीक होने लगी। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने बताया कि आम लोगों ने चांद देखा है। शहर के लोगों से अपील की है कि वह अमन और अकीदत के साथ ईद का त्योहार मनाएं।
सोशल मीडिया पर छाया बधाईयों का संदेश
ईद की खुशियों को लेकर मुरादाबाद से विदेशों तक में बधाईयों का संदेश सोशल मीडिया पर छाया रहा। ईद का ऐलान जैसे ही किया गया बधाई और खुशियों को पैगाम की लाइन लग गई। मुसलमानों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद वाले दिन नये कपड़े पहनेंगे। खुशबू लगाकर ईदगाह जाएंगे। वहां सुबह में पहले नमाज अदा करके अल्लाह की नेमतों का शुक्रअदा करेंगे। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देंगे।
विज्ञापन
जामिया नई मियां मस्जिद पर 8 बजे, लाल मस्जिद पर 8:45 बजे होगी नमाज
शहर की मस्जिदों में ईद उल फि तर की नमाज के वक्त का ऐलान
मुरादाबाद। ईद उल फितर पर ईद की नमाज की टाइमिंग जारी कर दी गई है। मस्जिद फलाहैदारौन डेहरिया और ऊंची वाली मस्जिद पर 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, करीब 24 मस्जिदों की समयसारणी जारी हो चुकी है। मोहम्मद तनजीम ने बताया कि मस्जिद फलाहैदारौन डेहरिया मेें 6:45 बजे, मदरसा शाही मंडी चौक 7:45 बजे, मस्जिद एक रातवाली ईदगाह 7:45 बजे, मस्जिद रोशन वाली बाजार मुफ्ती 7:45 बजे, लाल मस्जिद 8:45 बजे, जामिया नई मियां मस्जिद 8 बजे, मस्जिद अकबरी अकबर कंपाउंड बंगलागांव 8:15 बजे, किले वाली मस्जिद जीआईसी चौक 8:05 बजे, मस्जिद मौल सिरी किसरौल 8:05 बजे और मस्जिद पठानों वाली दीवाना बाजार 8:05 बजे नमाज अदा की जाएगी।