फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तंत्र क्रिया का विरोध करने पर सामूहिक दुष्कर्म

तंत्र क्रिया का विरोध करने पर सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
तंत्र क्रिया का विरोध करने पर सामूहिक दुष्कर्म
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों को सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि आरोपियों में से एक उसके पति का दोस्त है। महिला के मुताबिक पति के दोस्त ने होली के मौके पर उसके ऊपर तांत्रिक से तंत्र क्रिया करा दी। पता चलने पर उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने दो साथियों संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देहात के पास शिकायत लेकर पहुंची महिला के मुताबिक होली पर उसके पति के दोस्त ने किसी बहाने से उसके ऊपर तंत्र क्रिया करा दी। इसके बाद से ही वह बीमार रहने लगी। उसे जब तंत्र क्रिया होने का पता चला तो उसने इस बारे में अपने पति को बताया। महिला ने पति के दोस्त से कहा कि वह उसे तांत्रिक के पास लेकर चले और तंत्र क्रिया वापस कराकर उसकी बीमारी को ठीक कराए। महिला का आरोप है कि इस पर आरोपी भड़क गया। रविवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि तीनों ने महिला से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की। महिला के मुताबिक आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। महिला ने बताया कि वह वारदात के बाद से डरी हुई है। इस वजह से वह शिकायत करने के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंची है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने महिला को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने भगतपुर पुलिस को मामले की छानबीन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
‘साहब.. आरोपियों से बचा लो’
मुरादाबाद। महिला ने पुलिस को बताया कि अगर उसे इंसाफ न मिला तो वह मरने को मजबूर होगी। क्योंकि आरोपी दबंग स्वभाव के हैं। अगर उनको ये पता चल गया कि वह इस मामले में शिकायत करने के लिए एसएसपी कार्यालय आई है तो वह दोबारा उसको प्रताड़ित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed