{"_id":"5cf58547bdec2207014a2199","slug":"155959430713-moradabad-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार गांवों को मिलेगी रोडवेज बस की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार गांवों को मिलेगी रोडवेज बस की सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा का दायरा बढ़ाया जाएगा। एक हजार नए गांवों तक रोडवेज सेवा पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने अधीनस्थों संग मीटिंग कर उन्हें गांव व सड़कों का चयन करने को निर्देश दिए गए हैं। गांवों को तहसील, जिला व मंडल और जोन मुख्यालयों से जोड़ा जाएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक रोडवेज बस सेवा पहुंचाई जाए। हालांकि पहले से ये सेवा ग्रामीण क्षेत्रों तक है। लेकिन मुरादाबाद मंडल में एक हजार और नए गांवों को इस सेवा में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए 22 सड़कों का चयन किया गया है। मुरादाबाद मंडल में कुछ गांव पहले से ही इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। एक हजार और नये गांवों को इसमें शामिल किया जाना है।