फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुराने में शिक्षक नहीं, 40 नए स्कूल चयनित

पुराने में शिक्षक नहीं, 40 नए स्कूल चयनित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पुराने में शिक्षक नहीं, 40 नए स्कूल चयनित
मुरादाबाद। पहले से चयनित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई थी कि मुरादाबाद जिले में 40 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का अतिरिक्त चयन हो गया है। पूर्व में चयनित स्कूलों में विकल्प के आधार पर आवेदन करने वाले शिक्षकों की परीक्षा भी लटक गई है। नए स्कूलों के लिए 10 जून तक शिक्षकों से विकल्प मांगे गए हैं। जून के दूसरे पखवाड़े में पुराने और नए चयनित स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की एक साथ परीक्षा होगी। जुलाई से 110 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के मुरादाबाद जिले में 1727 स्कूल हैं। इनमें 1200 प्राथमिक विद्यालय हैं। स्कूलों में छात्र नामांकन करीब एक लाख 63 हजार है। शैक्षिक सुधार के लिए पिछले सत्र से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन शुरू किया गया। मुरादाबाद जिले में पिछले सत्र से 45 स्कूल संचालित हो रहे हैं। मौजूदा सत्र के लिए मार्च में 70 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का चयन करने के साथ शिक्षकों से विकल्प मांगे गए। इनमें 60 प्राथमिक और दस उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल हैं। छह सौ से अधिक शिक्षकों ने 70 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए आवेदन किए हैं। निदेशालय ने अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकों के चयन के लिए मानक निर्धारित करते हुए उनकी परीक्षा कराने और जून पहले सप्ताह तक काउंसलिंग कर स्कूल आवंटन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय शिक्षकों की परीक्षा कराने की तैयारियों में जुटा था कि 40 नए अंग्रेजी स्कूलों को चिह्नित करने का आदेश जारी हो गया। विभाग ने ब्लाकवार 40 स्कूलों का चयन कर लिया है। 40 नए स्कूलों के लिए शिक्षकों से विकल्प के आधार पर आवेदन मांगे हैं। बीएसए कार्यालय के मुताबिक 10 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद पूर्व में आवेदन करने वाले छह सौ शिक्षकों के साथ नए स्कूलों में आवेदन करने वालों की एक साथ परीक्षा होगी। जून आखिर तक काउंसलिंग कर शिक्षकों को स्कूल आवंटित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर तक दाखिले तक कब होगी पढ़ाई
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के अतिरिक्त अभी प्रत्येक ब्लाक से दो-दो मॉडल स्कूलों का भी चयन होना है। अंग्रेजी स्कूलों में 30 सितंबर तक दाखिले होंगे। शैक्षिक कलेंडर के हिसाब से अक्तूबर में छमाही परीक्षाएं होंगी। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई कब होगी, इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed