फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जनसंख्या काबू करने के लिए बने सख्त कानून: मंत्री

जनसंख्या काबू करने के लिए बने सख्त कानून: मंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
जनसंख्या काबू करने के लिए बने सख्त कानून: मंत्री
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को मुरादाबाद में कहा कि वह जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में बाबा रामदेव प्रस्ताव से सहमत हैं। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून जनहित में जरूरी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस संबंध में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि संसाधन सीमित हैं और देश की आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि बाबा रामदेव ने दो बच्चों के संबंध में जिस कानून की बात कही है वह उचित है। मंत्री ने कहा कि यदि लोग खुद से जनसंख्या नियंत्रित नहीं करते हैं तो इस संबंध में कड़ा कानून बनाया ही जाना चाहिए। इससे पहले मंत्री ने कहा कि मुरादाबाद मंडल में 60 फीसदी तालाबों में पानी भरवा दिया गया है। जो बाकी 40 फीसदी बचे हैं उनमें जल उपलब्ध कराने का कार्य 10 जून तक पूरा हो जाएगा। सिंचाई मंत्री ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र में वीरुवाला बांध परियोजना का भी शिलान्यास किया। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में उन्होंने अफसरों को मध्य गंगा नहर परियोजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed