{"_id":"5cf03f04bdec2207114c0b69","slug":"15592486916-moradabad-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के शपथ लेते ही जश्न में डूबे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के शपथ लेते ही जश्न में डूबे भाजपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेते ही शहर में भाजपाइयों ने जगह - जगह जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में अलग - अलग स्थानों पर आतिशबाजी की और मिठाइयां वितरित कीं। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रभात मार्केट पर कमल रंगोली भी बनाई।
शपथग्रहण समारोह शुरू होने से पहले ही काफी तादाद में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुवार शाम को प्रभात मार्केट पर महापौर विनोद अग्रवाल के आवास पर जुटने लगे थे। शाम का सात बजे जैसे ही पीएम मोदी ने शपथ ली, भाजपाई खुशी से झूम उठे। प्रभात मार्केट पर भाजपा कार्यकर्ताआें ने आतिशबाजी करने के बाद मिठाई वितरित की और कमल रंगोली भी बनाई। यहां महापौर के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, हरीश प्रजापति, राजीव शर्मा, राहुल शर्मा आदि थे। इंद्रा चौक पर जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मोदी के दोबारा पीएम बनने पर जश्न मनाया। कांठ रोड पर अकबर के किले और मधुबनी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और राहगीरों को मिठाई बांटी। दिल्ली रोड पर लाइनपार में प्रकाश नगर चौराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने का जश्न मनाया। शहर के बाकी हिस्सों में भी भाजपाइयों ने जगह - जगह आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटीं।